गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग में पहाड़ी से पेड़ गिरने से दुकानदार की दर्दनाक मौत


गौरीकुंड। आज सुबह गौरीकुण्ड व केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक दुखद खबर सामने आई है जिसमे चट्टान से बांझ का पेड़ टूटकर 58 वर्षीय दुकानदार के ऊपर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी और दुकानदार का बेटा घायल घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आपको बतादें कि पूर्व में भी चट्टाने टूटने से इस प्रकार की कई घटनाएँ हो चुकी है लेकिन फिर भी प्रशासन इन हादसों से सबक नही लेता है और लोगो ऐसी खरतनाक स्थानों पर दुकाने खोलने की अनुमति दे देता है। यही कारण है लालच के चक्कर में लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है।

गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए हादसे की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 02, नवम्बर 2023 , समय प्रातः 3 बजे गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा मार्ग छोडी गधेरा के समीप पैदल मार्ग के किनारे चाय पानी दुकान करने वाले बिक्रम लाल पुत्र बूद्धी लाल निवासी वीरो देवल अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग उम्र 58 वर्ष के रूप में हुई है । जिनके ऊपर पहाडी से सूखा बांज का पेड झोपडी /दुकान के ऊपर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई है साथ ही उनके बेटा दीपक पुत्र बिक़म लाल उम्र 24 वर्ष घायल है घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !