चमोली: रुद्रप्रयाग के मक्कू गांव के देवेंद्र रावत को मिला पुलिस का अति उत्कृष्ट सेवा पदक मेडल


चमोली: रुद्रप्रयाग के मक्कू गांव के देवेंद्र रावत को मिला पुलिस का अति उत्कृष्ट सेवा पदक मेडल

राजेश नेगी/चमोली। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए आज राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर रुद्रप्रयाग के मक्कू गांव के देवेंद्र रावत को मिला पुलिस का अति उत्कृष्ट सेवा पदक मेडल के साथ ही चमोली पुलिस के 03 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।

मक्कू गांव के देवेंद्र रावत को अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान मिलने से उनके गांव व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव द्वारा उक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त सम्मान मिलने पर बधाई दी गयी है तथा सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी है।

*अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान प्राप्त अधिकारी*

1. श्री देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक, कोतवाली कर्णप्रयाग

*उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान प्राप्त अधिकारी/कर्मचारीगण*

1. श्री नवनीत भंडारी, उपनिरीक्षक, प्रभारी एसओजी चमोली

2. श्री मुकेश कुमार, अ0उ0नि0, कोतवाली श्री बद्रीनाथ

3. श्री नरेश कुमार, हे0कां0, थाना गोपेश्वर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !