रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी समेत 4 चार पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित


रुद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष 2021-2022 हेतु “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किये जाने हेतु 24 व “उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किये जाने हेतु 48 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गयी है।

जनपद रुद्रप्रयाग से गणेश बण्डवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित होने जा रहे हैं। वहीं जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस कुंवर सिंह व आरक्षी नागरिक पुलिस मदन प्रकाश मिश्रा “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित होने जा रहे हैं।

सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2023) के अवसर पर पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के कर कमलों से अलंकृत किया जायेगा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद रुद्रप्रयाग के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !