टिहरी : उप जिलाधिकारी ने चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक


टिहरी : उप जिलाधिकारी ने चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
टिहरी : उप जिलाधिकारी ने एआरटीओ के साथ मिलकर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पहने वाहन चला रहे चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात के नियमों का पालन करने लिए जागरूक किया। प्रशासन की मुहिम को देखते हुए कई लोगों ने हेलमेट भी खरीदे।


बादशाहीथौल और चंबा में एसडीएम और एआरटीओ ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट के वाहन न चलाए।
इस दौरान प्रशासन की टीम ने चंबा और बादशाहीथौल में सड़क किनारे जगह.जगह लगे करीब 80 अवैध होर्डिंगों को पालिका की मदद से हटाया। बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल और चंबा में एसडीएम संदीप कुमार और एआरटीओ सतेंद्र राज ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट के वाहन न चलाए । हेलमेट व्यक्ति की जान बचा सकता है।

प्रशासन निरंतर हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बाद चालान किया जाएगा। इसके बाद अवैध होर्डिंग हटाए गए और चंबा और नई टिहरी पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, बैनर लगाने वालों को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित पालिका को भी निर्देश दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !