रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड में हादसे के बाद रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी घोषित

भारी बारिश को देखते हुए इन 7 जिलों में डीएम ने की स्कूलों की छुट्टी घोषित7 जिलों में डीएम ने की स्कूलों की छुट्टी घोषित

राजेश नेगी/रुद्रप्रयाग। जनपद में हो रही भारी बारिश व गौरीकुण्ड में भूस्खलन से हादसे की घटना के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों व आंगनबाडी केन्द्रों मे आज तत्काल अवकास के निर्देश दिये है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि जनपद में हो रही भारी बारिश के कारण जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 4 अगस्त 2023 को भारी वर्षा के कारण जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाडी केन्द्रो में तत्काल अवकाश घोषित किया गया है । उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग से सभी स्कूलों मे सूचना उपलब्ध कराने को कहा हैं।

छुट्टी घोषित करने में देर

हालाकिं प्रशासन ने जब तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की तब तक ज्यादातर बच्चे भारी बारिश के बीच ही अपने स्कूल पहुच चुके थे, वहीं अभी भी छुट्टी घोषित होने के आदेश कई स्कूलों तक पहुच भी नही पाए हैं, ऐसे में आनन फागन में घोषित छुट्टी भी परेशानी का सबक बन रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !