ब्रेकिंगः भुगतान न करना पड़ा भारी! जिला पंचायत उत्तरकाशी के अपर मुख्य अधिकारी निदेशालय किए गये अटैच! बैठी जांच


उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से बड़ी खबर है जिला पंचायत उत्तरकाशी के अपर मुख्य अधिकारी मनवर सिंह राणा को निदेशालय पंचायतीराज देहरादून अटैच कर दिया गया है, उत्तराखण्ड़ शासन ने जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही की है। वहीं अग्रिम आदेशों तक जिला पंचायत टिहरी के अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूडी को उत्तरकाशी जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उक्त मामले में प्रदीप भट्ट द्वारा शिकायत की गयी थी कि जिला पंचायत में निर्माण कार्यो के भुगतान नही किए जा रहे है, सिर्फ चुनिंदा ठेकेदारों के भुगतान हो रहे और उन्ही के अनुबन्ध किए जा रहे है, जिस सम्बन्ध में पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज को शिकायत की थी, जिस पर शासन ने अब एक्शन लिया है।

क्या बोले प्रदीप भट्ट

जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट का कहना है कि जिला पंयायत उत्तरकाशी में जिस तरह से अनिमियताएं की जा रही हैं, केवल चुनिंदा ठेकेदारों को ही फायदा पहुचाया जा रहा है, जिसमें जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की भी जिम्मेदारी बनती है, और वो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नही कर पा रहे थे, साथ ही जिला पंचायत में गंगोत्री विधानसभा निवासी एक बेराजगार नौजवान को आउटसोसिंग एजेन्सी के माध्यम से जिला पंचायत उत्तरकाशी में कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर जिला पंचायत अध्यक्ष की मांग पर तैनाती दी गयी थी।

उन्होने कहा कि किन्तु जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उक्त बेरोजगार युवक को डेढ़ माह का समय गुजरने के बादजूद भी कार्यभार ग्रहण नही करवाया जा रहा है। जबकि अपर मुख्य अधिकारी मनवर सिंह राणा द्वारा कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर नियुक्ति हेतु उक्त बेरोजगार युवक को ही अपनी संस्तुति सहित पत्रावली अध्यक्ष जिला पंयायत को बीते 20 जून 2023 को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत कर दी गयी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष जानबूझ कर दुभावना से बेरोजगार युवक को कार्यभार ग्रहण नही करवा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !